AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 15 November 2015

खाद्य मंत्री श्री षाह ने दीपोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

खाद्य मंत्री श्री षाह ने दीपोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

खण्डवा 10 नवम्बर,2015 -   प्रदेष सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री विजय षाह ने रोशनी तथा खुशी के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री षाह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति का महान पर्व है, जो हमें आपसी एकता, भाईचारा और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान खुशहाल और सुखी हो। साथ ही विकास का प्रकाश आम आदमी और गरीबों तक पहुँचे तथा उनके जीवन में खुशियाँ आयें। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री षाह ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रकाश का पर्व सिर्फ घर में ही नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में भी उजाला लायेगा।

No comments:

Post a Comment