AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 20 November 2015

किसान परेषान न हो, कर्मचारी खुद किसानों से घोषणा पत्र प्राप्त करेंगे - कलेक्टर डॉ. अग्रवाल

किसान परेषान न हो, कर्मचारी खुद किसानों से घोषणा पत्र प्राप्त करेंगे                                                                          - कलेक्टर डॉ. अग्रवाल

खण्डवा 20 नवम्बर,2015 - कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे नोटरी या शपथ पत्र लेकर तहसीलों के चक्कर न लगाये और न ही राहत राषि प्राप्त करने के लिए नोटरी या शपथ पत्र तैयार करने में राषि खर्च करें। किसानों को शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में निःषुल्क घोषणा पत्र उपलब्ध कराये जायेंगे केवल उन्हीं घोषणा पत्रों के आधार पर राहत राषि वितरित की जायेगी। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि शासन से राहत के रूप मंे वितरण हेतु पर्याप्त राषि प्राप्त हो गई है, यह राषि प्रभावित किसानों को कोर बैंकिंग के माध्यम से सीधे उनके खातों में जमा कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे है, कोई भी समस्या होने पर किसान भाई तहसीलों के इन हेल्प डेस्क की मदद ले सकते है।

No comments:

Post a Comment