AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 6 November 2015

विकास दषक पर विषेष लेख गत 10 वर्षो में जिले के विद्युतीकरण में हासिल हुई है उल्लेखनीय उपलब्धि

विकास दषक पर विषेष लेख
गत 10 वर्षो में जिले के विद्युतीकरण में हासिल हुई है उल्लेखनीय उपलब्धि

खण्डवा 6 नवम्बर,2015 - खण्डवा जिले में गत 10 वर्षो में विद्युतीकरण के क्षेत्र में पष्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। वर्ष 2005 में जहां एक ओर 33 केवी लाईन जिले में मात्र 713 किलोमीटर लम्बाई की थी, वहीं दूसरी ओर 2015 में यह विद्युत लाईन बढ़कर 1279 किलोमीटर लम्बी हो चुकी है। इसी तरह वर्ष 2005 में 11 केवी लाईन की लम्बाई जिले में कुल 2599 किलोमीटर थी, वह बढ़कर वर्ष 2015 में 6373 किलोमीटर हो गई है। वर्ष 2005 मंे खण्डवा जिले में 5748 किलोमीटर लम्बी निम्न दाब विद्युत लाईन स्थापित थी, जो कि गत 10 वर्षो में बढ़कर 8902 किलोमीटर हो गई है। 
इसके अलावा वर्ष 2005 में खण्डवा जिले में अति उच्च दाब के 4 विद्युत उपकेन्द्र स्थापित थे। गत 10 वर्षो में विद्युत वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के चलते दो नए अति उच्च दाब उपकेन्द्र और स्थापित किए जा चुके है। यह उपकेन्द्र ग्राम तोरनी व मूंदी में स्थापित किए गए है। इस तरह अब जिले में कुल 6 अति उच्च दाब उपकेन्द्र संचालित है। इसी तरह वर्ष 2005 में 33/11 केवी उपकेन्द्र की संख्या 39 थी, जो गत 10 वर्षो में बढ़कर अब 70 हो गई है। वर्ष 2005 में 220 केवी उपकेन्द्र की संख्या 1 थी, जो गत 10 वर्षो में बढ़कर अब 2 हो गई है। वर्ष 2005 में 132 केवी उपकेन्द्र की संख्या 3 थी, जो गत 10 वर्षो में बढ़कर अब 4 हो गई है। इस तरह गत 10 वर्षो में जिले की क्षमता बढ़कर 197.15 एमव्हीए से बढ़कर 451.3 एमव्हीए हो गई है। जिले में वर्ष 2005 में कुल 2497 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित थे, जो कि वर्ष 2015 में बढ़कर 8274 हो गए है। इस तरह विद्युत वितरण प्रणाली में विस्तार व सुधार से जिले में विद्युत कटोती व लाईन फाल्ट जैसी समस्याएं अब लगभग समाप्त हो गई है तथा जिले के नागरिकों को अब निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होने लगी है। 

No comments:

Post a Comment