AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 18 November 2015

प्रतिभा पर्व - शालाओं का मूल्यांकन 14, 15 एवं 16 दिसम्बर को होगा

प्रतिभा पर्व - शालाओं का मूल्यांकन 14, 15 एवं 16 दिसम्बर को होगा

खण्डवा 18 नवम्बर,2015 - चालू शैक्षणिक सत्र में प्रतिभा पर्व के अंतर्गत सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का 14, 15 एवं 16 दिसम्बर 2015 को मूल्यांकन किया जाएगा। इस दौरान शालेय व्यवस्था संचालन की स्थिति व बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों का जायजा लिया जाएगा, ताकि गुणवत्ता सुधार के लिए प्रयास किए जा सकें। प्रतिभा पर्व मूल्यांकन के पहले व दूसरे दिन शालेय व्यवस्था संचालन की स्थिति व बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों का जायजा लिया जाएगा। तीसरे दिन को बाल सभा के रूप में आयोजित किया जाएगा। बाल सभा की गतिविधियों का संचालन शाला में गठित बाल कैबिनेट द्वारा किया जाएगा। इस दिन गतिविधियों का अवलोकन करने और परिणाम को साझा करने के लिए पालकों को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, पंच- सरपंच, जनप्रतिनिधियों आदि की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment