AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 21 October 2015

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री शाह ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएँ

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री शाह ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएँ

खण्डवा 21 अक्टूबर,2015 - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। खाद्य मंत्री श्री शाह ने अपने शुभकामना संदेष में कहा है कि विजयादशमी का अवसर याद दिलाता है कि बाधाओं के बावजूद सत्य और धर्म की हमेशा जीत होती है। अपने शुभकामना संदेष में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के प्रतीक पुरूष हैं। रावण असुरी प्रवृत्तियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अवसर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का है। उन्होंने नागरिकों से प्रगतिविरोधी ताकतों को करुणा, प्रेम और भाईचारे की शक्ति से परास्त करने का आव्हान किया है। 

No comments:

Post a Comment