AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 31 October 2015

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं                              

खण्डवा 31 अक्टूबर,2015 - कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार  ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के नागरिको को शुभकामनाएं दी है । कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने  इस अवसर पर जिले के नागरिको के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए उनसे जिले के विकास में सहभागी होने का आव्हान किया है । 
   पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने जिले के नागरिको के जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए उनसे जिले में शांति एंव सदभाव के लिये सक्रिय भागीदारी की अपील की है ।

No comments:

Post a Comment