AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 15 October 2015

अपर मुख्य सचिव श्री जुलानिया ने ओंकारेश्वर में सिंहस्थ के कार्यो का लिया जायजा

अपर मुख्य सचिव श्री जुलानिया ने ओंकारेश्वर में सिंहस्थ के कार्यो का लिया जायजा



खण्डवा 15 अक्टूबर,2015 - जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राधेश्याम जुलानिया ने आज ओंकारेश्वर मंे नर्मदा घाटों तथा ज्योर्तिंलिंग मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां सिंहस्थ - 2016 के लिए स्वीकृत कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नाव से विभिन्न घाटो का दौरा किया तथा कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने सिंहस्थ के लिए स्वीकृत कार्यो तथा उनकी प्रगति की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। इससे पूर्व श्री जुलानिया ने एन.एच.डी.सी. कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर संचालित निर्माण कार्यो की समीक्षा भी की। 
अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री जुलानिया ने ओंकारेश्वर के ब्रम्हपुरी घाट का दौरा कर आगामी सिंहस्थ के पूर्व घाट पर सीडीयॉं निर्मित कराने के निर्देश दिए ताकि सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रृद्धालुओं को घाट पर आने जाने में कोई परेशानी न हो। उन्हांेने ब्रम्हपुरी घाट की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। 
       कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने इस दौरान बताया कि ओंकारेष्वर में कुल 11 घाट नर्मदा नदी पर बने हुए है तथा नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा 4 नए घाट सिंहस्थ के पूर्व बना दिए जायेंगे।  इस अवसर पर  कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सिंहस्थ मेला 22 अप्रैल से प्रारंभ होगा इस दौरान 9 मई को अक्षय तृतीया, 11 मई को शंकराचार्य जयंती, 17 मई को मोहनी एकादषी, 19 मई को प्रदोष वेषाख, 21 मई को शाही स्नान के समय अत्यधिक श्रृद्धालुओं की आने की संभावनाओं को देखते हुए ओंकारेष्वर में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए विषेष इंतजाम किए जायेंगे। ओंकोरष्वर के परिक्रमा पथ के सुदृडीकरण के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए ओंकारेष्वर में लगभग 2.25 करोड़ रूपये लागत से 30 बिस्तरीय अस्पताल निर्मित होगा। साथ ही 15 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र भी बनाए जायेंगे। 

No comments:

Post a Comment