AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 30 October 2015

प्रातः 7ः30 बजे नगर निगम चौराहे से ‘‘रन फॉर यूनिटी‘‘ दौड़ होगी प्रारंभ

प्रातः 7ः30 बजे नगर निगम चौराहे से ‘‘रन फॉर यूनिटी‘‘ दौड़ होगी प्रारंभ
सरदार पटेल के जन्म दिवस पर आज मनाया जायेगा राष्ट्रीय एकता दिवस

खण्डवा 30 अक्टूबर,2015 - लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर 31 अक्टूबर को प्रातः 7ः30 बजे स्थानीय नगर निगम चौराहे से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जायेगा। अपर कलेक्टर श्री एस.एस.बघेल ने बताया कि यह दौड़ नगर निगम चौराहे से प्रारंभ होकर केवलराम चौराहा से दूध गली, स्टेषन रोड से होते हुए बाम्बे बाजार से वापस नगर निगम चौराहे पर जाकर सम्पन्न होगी। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में इस दौड़ में शामिल होने की अपील की है। अपर कलेक्टर श्री बघेल ने बताया कि दौड़ के समापन अवसर पर नागरिकों को राष्ट्रीय एकता संबंधी शपथ दिलाई जायेगी। 

No comments:

Post a Comment