AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 25 October 2015

वरिष्ठ अधिकारियों ने गांव की चौपालों पर किसानों से की चर्चा

वरिष्ठ अधिकारियों ने गांव की चौपालों पर किसानों से की चर्चा




खण्डवा 25 अक्टूबर,2015 - मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने अल्प वर्षा से उत्पन्न परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेष के सभी जिलो के सभी विकासखण्डों में भारतीय प्रषासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा व भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर वहां के किसानों से चर्चा कर फसल क्षति का आकलन करने तथा जमीनी स्थिति की जानकारी लेने के निर्देष दिए है। इसीक्रम में प्रदेष की प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग श्रीमती गौरीसिंह ने आज जिले के खण्डवा व छैगांवमाखन विकासखण्डों के ग्राम बोरगांव खुर्द, सिरपुर, बावड़ीया काजी व पांझरिया का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान गांव की चौपाल पर किसानों से कम वर्षा के कारण हुई फसल क्षति की जानकारी ली। उन्होंने फसल कटाई प्रयोग पंजी का निरीक्षण किया तथा किसानों से उनके खेतो में प्रति एकड़ हुए उत्पादन के बारे में पूछताछ की। श्रीमती गौरीसिंह ने रबी के मौसम में खेतो में सिंचाई के लिए पानी व विद्युत उपलब्धता तथा खाद बीज की उपलब्धता के संबंध में किसानों से पूछताछ की तथा इस संबंध में अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दिए। उन्होंने किसानों से पषुओं के लिए गर्मी में चारे के बारे में भी जानकारी ली। 
इसीक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक श्री विजय कटारिया ने पुनासा क्षेत्र के ग्राम कोठी, भोगांवा, पिपलानी, नर्मदानगर व उदयपुरा गांवो का दौरा कर वहां के किसानों से चर्चा की। श्री कटारिया ने ग्राम कोठी की चौपाल पर किसानांे से कम वर्षा के कारण उन्हें हुई फसल क्षति की जानकारी ली तथा किसानों को फसल क्षति के संबंध में शासन द्वारा हर संभव मदद किए जाने के संबंध में आष्वासन दिया।
पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर ने आज जिले के ग्राम पिपलौद खास, बलवाड़ा, सेमलिया,  गुड़ीखेड़ा व सिंगोट का दौरा कर गांव की चौपाल पर किसानों से चर्चा की तथा उनसे फसल उत्पादन व फसल क्षति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ है तथा उन्हें हर संभव मदद दिलाई जायेगी। 

No comments:

Post a Comment