AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 19 October 2015

कमिष्नर श्री दुबे ने छैगांव माखन स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

कमिष्नर श्री दुबे ने छैगांव माखन स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण


खण्डवा 19 अक्टूबर,2015 - संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री संजय दुबे ने आज जिले के छैगांव माखन विकासखण्ड मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक महिला रूखसार ने उन्हें बताया कि 3 नवम्बर 2013 को उसका प्रसव अस्पताल में हुआ था लेकिन उसे मुख्यमंत्री प्रसुति सहायता योजना के तहत आर्थिक सहायता नही मिली है। कमिष्नर श्री दुबे ने जब वहां के चिकित्सकों से इस संबंध में पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि रूखसार पति असफाख नाम की दो महिलाएं एक ही ग्राम में होने से इसकी प्रसुति सहायता राषि दूसरी महिला के खाते में जमा हो गई है। कमिष्नर श्री दुबे ने उपस्थित चिकित्सकों को तत्काल उक्त राषि वापस लेकर वास्तविक हितग्राही को दिलाने के निर्देष दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना से संबंधित रिकार्ड भी अस्पताल में देखा तथा जानकारी ली कि जननी सुरक्षा योजना के तहत कब तक की राषि प्रसुताओं को भुगतान की जा चुकी है। 

No comments:

Post a Comment