AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 August 2015

पिछले 24 घंटों में खण्डवा में हुई 22 मि.मी. वर्षा

पिछले 24 घंटों में खण्डवा में हुई 22 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 4 अगस्त,2015 -  जिले में गत 24 घंटो में औसतन 16.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में 22 मि.मी., नया हरसूद में 16 मि.मी., व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में 11 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 589 मि.मी., नया हरसूद में 363 मि.मी. वर्षा व पंधाना में 397 मि.मी. दर्ज हुई है। गत वर्ष 4 अगस्त तक खण्डवा में 904 मि.मी., नया हरसूद में 468 मि.मी. व पंधाना में 535 मि.मी. दर्ज की गई थी। इस तरह गत वर्ष 4 अगस्त तक कुल 635.6 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 449.6 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment