AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 10 June 2021

पीडि़त परिवार को 4 लाख रू. की आर्थिक मदद स्वीकृत

 पीडि़त परिवार को 4 लाख रू. की आर्थिक मदद स्वीकृत

खण्डवा 10 जून, 2021 - प्राकृतिक आपदा से जानमाल की हानि होने पर प्रभावित परिवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है। अनुविभागीय अधिकारी पंधाना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आशाबाई पिता केवजी निवासी ग्राम इस्लामपुर तहसील पंधाना की गत दिनों पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। मृतक के परिवार के निकटतम सदस्य को राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।    

No comments:

Post a Comment