आगामी 10 जुलाई को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत
खण्डवा 10 जून, 2021 - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर केे यथानिर्देशानुसार व तत्वाधान में व जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री एल.डी.बौरासी के मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री हरिओम अतलसिया व जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई के समन्वय से खण्डवा जिले में 10 जुलाई 2021 को आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री हरिओम अतलसिया व जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई द्वारा बताया गया कि जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री एल.डी.बौरासी के मार्गदर्शन में 10 जुलाई 2021 को जिला न्यायालय, खण्डवा , तहसील न्यायालय हरसूद, पुनासा, मांधाता (औंकारेश्वर) जिला खण्डवा में उक्त नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। इसमें दीवानी, फौजदारी, परक्राम्य लिखित अधिनियम, पारिवारिक विवाद, क्लैम प्रकरण, भू-अर्जन के प्रकरण, श्रम विवाद ,विद्युत विभाग आदि के न्यायालय में लंबित प्रकरण सहित जल कर, विद्युत कर, नगर निगम, विद्युत विभाग, बैंक, इंश्योंरेंस आदि के प्रीलिटिगेशन प्रकरण का निराकरण विभिन्न खण्डपीठों द्वारा नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया जावेगा। साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा के ए.डी.आर सेंन्टर में बीमा कंपनी, विद्युत, बैंक, नगर पालिक निगम, एन.एच.डी.सी. आदि के नेशनल लोक अदालत में निराकरण योग्य प्रकरण के संबंध में उक्त विभाग के अधिकारीगण व अधिवक्तागण/पक्षकारगण आदि के साथ अधिक से अधिक प्रकरणों का नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण हेतु प्रीसिटिंग का आयोजन किया जावेगा।
No comments:
Post a Comment