AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 10 June 2021

10 जून को 5000 से अधिक युवाआंे ने उत्साह से करवाया कोविड वैक्सीनेशन

 10 जून को 5000 से अधिक युवाआंे ने उत्साह से करवाया कोविड वैक्सीनेशन

खण्डवा 10 जून, 2021 -  जिला प्रशासन, सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य विभाग के सहयोग से कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र मे युवा उत्साह के साथ कोविड वैक्सीनेशन करवा रहे। इसमंे स्वंयसेवी संस्थायें व समाजजनों का भरपुर सहयोग से ही 10 जून को 18 से 44 वर्ष व 45 से अधिक आयु वर्ग के 5000 से अधिक नागरिकों ने वैक्सिनेषन करवाया। डॉ. चौहान ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के समस्त नागरिक कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य् सेतु एप पर पंजीयन करा कर आवंटित तिथि एवं समय पर अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगवा सकते है। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरीक टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है इसके लिए नागरिक अपना आधार कार्ड एवं अपनी फोटो आईडी ले जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है। टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना जरूरी है। 

No comments:

Post a Comment