AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 3 December 2020

डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों की ऑनलाइन ट्रेनिंग 7 व 8 दिसम्बर को

 डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों की ऑनलाइन ट्रेनिंग 7 व 8 दिसम्बर को

खण्डवा 3 दिसम्बर, 2020 - किशोर किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स का गठन किया गया है। इस ग्रुप में पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग, जिला परियोजना प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सहायक संचालक आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, जिला विधिक सहायता अधिकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला समन्वयक यूनिसेफ को शामिल किया गया है। ग्रुप के सदस्यों को झूम एप के माध्यम से प्रशिक्षण 7 व 8 दिसम्बर को दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण प्रातः 10ः30 बजे से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण में पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, जागरूकता व क्षमतावर्धन तथा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ विषय पर जानकारी दी जायेगी। 

No comments:

Post a Comment