AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 22 December 2020

कृषि विज्ञान केन्द्र में 23 दिसम्बर को मनाया जायेगा किसान दिवस

 कृषि विज्ञान केन्द्र में 23 दिसम्बर को मनाया जायेगा किसान दिवस

खण्डवा 22 दिसम्बर, 2020 - खण्डवा सहित विभिन्न आकांक्षी जिलों में आईटीसी मिशन द्वारा कृषि के क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे है। इस संबंध में किसानों को खेती की नई नई तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से 23 दिसम्बर को किसान दिवस मनाया जायेगा। आईटीसी मिशन के जिला समन्वयक ने बताया कि यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र खण्डवा में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में चयनित ग्रामों के प्रगतिशील किसान उपस्थित होंगे, उन्हें कम लागत में अधिक कृषि उत्पादन लेने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित किसानों को दी जायेगी। 

No comments:

Post a Comment