AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 29 December 2020

कोविड रोग निगरानी अभियान के दौरान 2159 वरिष्ठ नागरिकों से सम्पर्क किया

 कोविड रोग निगरानी अभियान के दौरान 2159 वरिष्ठ नागरिकों से सम्पर्क किया

खण्डवा 29 दिसम्बर, 2020 - शहर में कोविड रोग निगरानी अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्ड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आषा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया की सोमवार को कोविड रोग निगरानी अभियान के तहत् खंडवा शहर में घर-घर जाकर 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 2159 व्यक्तियों सम्पर्क उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई इन व्यक्तिओं में 315 मधुमेह और 472 उच्च रक्तचाप के वृद्धों की पहचान की गई जो नियमित दवाई ले रहे है। इस दौरान किसी भी व्यक्ति में कोविड के लक्षण नहीं पाये गए। इन व्यक्तियों को कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव व लक्षण संबंधी समझाईष दी गई है और उसने कहा गया कि कोविड के लक्षण होने पर तुरन्त जिला अस्पताल फीवर क्लीनिक और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर व संजयनगर में जाकर जांच कराये। साथ ही कोविड कंट्रोल सेंटर के टोल फ्री नं. 1075 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment