AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 31 December 2020

फसलों को पाले से बचाने के लिए किसानों को सलाह

 फसलों को पाले से बचाने के लिए किसानों को सलाह

खण्डवा 31 दिसम्बर, 2020 - जिले में पिछले एक सप्ताह से शीत का प्रकोप जारी है। तापमान में गिरावट तथा आसमान पर बादल छाने से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। तापमान में गिरावट से शीतलहर के प्रकोप की भी आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने किसानों को फसलों को पाले के प्रकोप से बचाने के लिए सलाह दी है कि तापमान में गिरावट का सर्वाधिक असर दलहनी, तिलहनी तथा सब्जी की फसलों में होता है। इन्हें पाले के प्रकोप से बचाने के लिये किसान भाई खेतों में हल्की सिंचाई करें। साथ ही रात्रि में 12 से 2 बजे के बीच मेढ़ों पर कचरे को जलाकर धुआं करें। पाले से बचाव के लिये फसलों पर सल्फर का 0.1 प्रतिशत घोल बनाकर छिड़काव करें। इससे फसलों पर पाला का प्रभाव कम हो जाता है। 

No comments:

Post a Comment