AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 27 December 2020

खालवा क्षेत्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दस्तक अभियान के संबंध में दी ट्रेनिंग

 खालवा क्षेत्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दस्तक अभियान के संबंध में दी ट्रेनिंग

खण्डवा 27 दिसम्बर, 2020 - आगामी 11 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक आयोजित होने वाले दस्तक अभियान के लिए जिला स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह एक दिवसीय प्रषिक्षण विकासखंडवार दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विकासखंड खालवा की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों के घर-घर जाकर बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ परिवार को जागरूक किया जाना है। इस अभियान के दौरान 5 वर्ष तक के गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान की जायेगी। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चें में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. के उपयोग के लिए जागरूक किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment