AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 23 December 2020

सुशासन दिवस पर 24 दिसम्बर को अधिकारी-कर्मचारी लेंगे शपथ

 सुशासन दिवस पर 24 दिसम्बर को  अधिकारी-कर्मचारी लेंगे शपथ

खण्डवा 23 दिसम्बर, 2020 - राज्य शासन ने आगामी 24 दिसम्बर को प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देश अनुसार सुशासन दिवस पर शासकीय कार्यालयों में 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से सुशासन की शपथ दिलाई जायेगी। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई जायेगी। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

No comments:

Post a Comment