AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 15 March 2020

अगले शिक्षा सत्र में स्कूलों के लिए अवकाश घोषित

अगले शिक्षा सत्र में स्कूलों के लिए अवकाश घोषित

खण्डवा 15 मार्च, 2020 - प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थाओं में आगामी 1 अप्रैल 2020 से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश घोषित किए गए हैं। जारी आदेश के तहत विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 16 जून 2020 तक एवं शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 09 जून 2020 तक घोषित किए गए हैं। 
इसी प्रकार विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए दशहरा अवकाश 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2020 तक, दीपावली अवकाश 12 नवम्बर से 17 नवम्बर 2020 तक एवं शीतकालीन अवकाश 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2020 तक घोषित किए गए हैं। जारी कार्यक्रम अनुसार 10 जून से 15 जून 2020 के दौरान शिक्षक स्कूलों की स्वच्छता योजना, प्रयोगशालाओं की तैयारियां, माहवार शिक्षण, शैक्षणेत्तर गतिविधियों के आयोजन की समय सारणी, लेसन प्लान, पालक शिक्षक संघ से अधिकाधिक नामांकन तथा ठहराव दर के लिए भेंट, बैठकंे, फीडिंग, मिडिल स्कूल से कक्षा 9 में प्रवेश के लिए सम्पर्क, ब्रिज कोर्स तथा रिमेडियल टीचिंग आदि गतिविधियां संचालित की जायेगी।

No comments:

Post a Comment