22 मार्च तक मनाया जायेगा पोषण पखवाड़ा
खण्डवा 14 मार्च, 2020 - पोषण पखवाड़ा 8 से 22 मार्च की अवधि में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक दिवस की अलग-अलग गतिविधियो का आयोजन थीम के आधार पर जिला एवं परियोजना स्तर एवं आंगनवाड़ी स्तर पर किया जा रहा है। जिले में 8 मार्च 2020 से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से गतिविधियो का शुभारंभ जिला स्तर से किया जा चुका हैं। पोषण पखवाड़े के दौरान सामुदायिक आधारित गतिविधिया, एनिमिया कैेंप, पोषण दौड़ एवं संवाद - युवा समूह की गतिविधिया पोषण जागरूकता, पति- पिता ससुर के साथ पोषण, संयुक्त गृह भेट, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस दिवस का आयोजन, टीकाकरण, पोषण चौपाल चर्चा, बाल चौेपाल, पोषण सभा, ग्राम तदर्थ समिति की बैठक एवं अन्य गतिविधियो का आयोजन किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment