राजस्व विभाग की वीडियों कान्फ्रेंस 18 मार्च को
खण्डवा 16 मार्च, 2020 - प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स के साथ वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय समीक्षा 18 मार्च को आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि यह वीडियो कान्फ्रेंसिंग प्रातः 9ः30 बजे से 10ः30 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, नामांतरण , बंटवारा, सीमांकन की समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा रीडर, पीठासीन अधिकारी के लॉगिन पर लंबित आवेदन, पंचायतों के पास लंबित प्रक्रियाधीन नामांतरण, बंटवारा प्रकरण जैसे बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। इसके अलावा वीडियो कान्फ्रेंस में भूमि बंधक, डायवर्सन की सूचना उपरांत निराकरण, व्यपवर्तन के पुराने प्रकरणों का राजस्व अभिलेख में अमल, बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु तैयारी जैसे विभिन्न मदों में राशि के व्यय की स्थिति की समीक्षा, राजस्व वसूली की समीक्षा की जायेगी।
No comments:
Post a Comment