AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 13 March 2020

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को मनाया जायेगा

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को मनाया जायेगा


खण्डवा 13 मार्च, 2020 - प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जायेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला ने बताया कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च को दोपहर 2 बजे जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में खाद्य विभाग, नापतौल विभाग, खाद्य औषधी विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं के अधिकार संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित जानकारी दी जायेगी। उन्होंने सभी नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर उपभोक्ता हितों से अवगत होकर अपने सुझावों से अवगत करायें। 

No comments:

Post a Comment