AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 21 March 2017

विकासखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित होंगे अन्त्योदय मेले

विकासखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित होंगे अन्त्योदय मेले

खण्डवा 21 मार्च, 2017 - शासन के निर्देषानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 25 सितम्बर 2016 से 25 सितम्बर 2017 तक की अवधि को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाना है। इस दौरान गरीबों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का जिले के गरीबों को लाभ दिलाने के उद्देष्य से जिले के प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर अन्त्योदय मेले आयोजित किए जायेंगे। इन मेलो में एक साथ एक ही स्थान पर हजारों हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व आयुक्त नगर निगम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को उनके क्षेत्र के गरीब लोगों को विभिन्न योजनाओं में सहायता दिलाने हेतु प्रकरण स्वीकृत करने तथा उनका वितरण अन्त्योदय मेलो में करने के निर्देष दिए गए है। इस वित्तीय वर्ष में अन्त्योदय मेलो का आयोजन प्रत्येक विकासखण्ड में किया जाना है, जिसमें जनपद पंचायत खण्डवा के ग्राम अमलपुरा में 25 मार्च 2017 को आयोजित होगा। इसी तरह जनपद पंचायत बलड़ी व जनपद पंचायत खालवा के ग्राम रोषनी में 25 मार्च 2017 को , जनपद पंचायत पुनासा व जनपद पंचायत हरसूद में 26 मार्च 2017 को, जनपद पंचायत छैगांवमाखन में सार्वजनिक बस स्टाप ग्राम छैगांवमाखन में 27 मार्च 2017 को अन्त्योदय मेले आयोजित होंगे। 

No comments:

Post a Comment