AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 10 March 2017

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान



खण्डवा 09 मार्च, 2017 -  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पंख से उड़ान कार्यक्रम के तहत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित थी। सांस्कृतिक कार्यकम में शीतल दीक्षित , वैषाली, शौर्या दल - अर्चना पटेल, स्मिता बरोले, दिव्या तनु दिवाकर, स्वपनील जैन एण्ड ग्रुप, अन्तिमा, आदि ने भाग लिया। कलेक्टर श्रीमती नायक द्वारा उर्मिला ग्रुप की प्रस्तुति की सराहना की गई तथा सबसे छोटी बच्ची धृति भसीन की मनमोहक नृत्य प्रस्तुित को दर्षकों द्वारा सराहा गया। इस दौरान चेम्बर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्री गुरूमीत उबेजा द्वारा जिला प्रषासन द्वारा किये गये कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कलेक्टर श्रीमती नायक सहित महिला अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक जनसम्पर्क हेमलता शर्मा द्वारा किया गया एवं अंत में आभार प्रेरणा जैन ने माना।
इन्हें किया गया पुरूस्कृत
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनेकों प्रकार की प्रतियोगिता जैसे मेंहदी, फोटोग्राफी, चित्रकला , खेलकूद आदि आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली महिलाआंे को पुरूस्कार वितरित किये गये। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति जैन, द्वितीय स्थान दीपाली गंगराडे एवं तृतीय स्थान प्रज्ञा तिवारी को मिला। इसी तरह बेस्ट आॅउट आॅफ वेस्ट में प्रथम स्थान षिल्पी जैन, द्वितीय मोनिका पालीवाल एवं विनी व्यास तथा तृतीय स्थान दीपिका सेन ने पाया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्पणा सैनी, द्वितीय स्थान रेखा गंगराड़े एवं तृतीय स्थान मीना पाटोरे को एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दुरैया फकरूद्दीन , द्वितीय स्थान मधुरिमा साल्वी एवं प्रियंका सकरगाय एवं तृतीय स्थान निकिता नागौरी को मिला। इसके साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रगति कनौजिया, द्वितीय स्थान मीना माहुरे एवं तृतीय स्थान कनिष्का मोरे को मिला है। कढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर जुमाना सैफी को प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान प्रिंसिला एवं तृतीय स्थान अल्फिया बखत को मिला है।

No comments:

Post a Comment