AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 28 March 2017

कृषि महोत्सव हेतु जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

कृषि महोत्सव हेतु जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 28 मार्च, 2017 -  किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जिले में आगामी 15 अप्रैल 2017 से 2 मई 2017 तक ‘‘कृषि महोत्सव‘‘ का आयोजन किया जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र ने कहा कि कृषि महोत्सव का मुख्य उद्देष्य कृषि की विभिन्न तकनीकी एवं कृषि यंत्रों के बारे में किसानों को जानकारी देना है ताकि अधिक उत्पादन हो सके। कृषि महोत्सव के लिये कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों के जिला, विकासखण्ड तथा ग्राम स्तर के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। कृषि उपसंचालक तथा आत्मा परियोजना संचालक कृषि क्रांति रथ का निर्माण कर उद्यानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के दल से समन्वय करेंगे। वहीं उपसंचालक उद्यानिकी को निर्देष दिए कि उद्यानिकी फसलों के नवीन तकनीकी संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री प्रत्येक ग्राम पंचायत में उपलब्ध करवायें। जिला षिक्षा अधिकारी को कृषि क्रांति रथ भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने हेतु केम्प आयोजित करवाने के निर्देष दिये।
बैठक मंे बताया गया कि 422 ग्राम पंचायतों मंे कृषि महोत्सव मनाया जायेगा, प्रत्येक दिवस 2 ग्राम पंचायत में रथ भ्रमण करेगा और योजनाओं की जानकारी देगा। जिस गांव में रथ जा रहा है उसमें संबंधित प्रषिक्षित लोगों को उस रथ में रखा जायेगा जो किसानों को जानकारी उपलब्ध करा सके। सीईओ डॉ. मिश्र ने सभी विभागों को निर्देष दिए कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें, जिससे कि लोगों को उनकी कार्य योजना के बारे में जानकारी मिल सके। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल डामोर, कृषि उपसंचालक श्री ओ.पी. चौरे सहित समिति के विभिन्न सदस्यगण मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment