AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 7 March 2017

महिला दिवस पर विषेष कार्यक्रम आयोजित

महिला दिवस पर विषेष कार्यक्रम आयोजित

खण्डवा 07 मार्च, 2017 - खण्डवा जिले की सभी महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से 8 मार्च को पुलिस ग्राउण्ड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महिला उद्यमिता सम्मेलन, ‘‘पंख से उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उद्यमिता के इस उत्सव पर फूड स्टॉल्स, फनजोन के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं महिलाओं से संबंधी मुद्दो पर परिचर्चा आदि का आयोजन किया जावेगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता एवं महत्वपूर्ण योगदान के उत्सव पर सभी महिलाओं को सपरिवार आमंत्रित किया जा रहा है। 
कार्यक्रम उ्दघाटन के पष्चात महिला उद्यमी, लद्यु इकाईयों के स्टॉल एवं शॉपिंग कार्यक्रम के स्टाल, खाने पीने के स्टाल्स, खुद की खोज जैसे रांगोली, मेहंदी , चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन,  खेलकूद एवं मनोरंजन कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। साथ ही कोर्ड रेड टीम से मूलाकात एवं आत्मरक्षा पर चर्चा की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment