AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 2 June 2016

4 जून से खण्डवा में भी 6 रू. किलो दर पर खरीदी जायेगी प्याज

4 जून से खण्डवा में भी 6 रू. किलो दर पर खरीदी जायेगी प्याज
किसानों से प्याज खरीदने हेतु प्रदेष में बनाये गये कुल 71 खरीद केन्द्र

खण्डवा 2 जून, 2016 - मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से एक बार फिर आग्रह किया है कि सरकार छह रूपये किलो की दर से प्याज खरीदेगी। उन्होंने कहा कि संकट में सरकार हमेशा किसानों के साथ है। खरीदी केन्द्रों में प्याज लायें । एक-एक प्याज खरीदा जायेगा। परेशान होने की जरूरत नहीं है। श्री चौहान ने कहा कि इस साल प्याज का अत्यधिक उत्पादन हुआ है जिसके कारण प्याज के दाम गिर गये और अप्रिय परिस्थितियाँ बनीं। मध्यप्रदेश में ऐसी स्थिति नहीं आने दी जायेगी। प्याज की सरकारी खरीदी के लिये 64 मंडियाँ तय कर ही गई हैं। इसके लिये प्रदेश में 71 खरीदी केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। प्याज की खरीदी 4 जून से 30 जून तक की जायेगी। मार्कफेड को प्याज खरीदी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश में स्थापित प्याज खरीदी केन्द्रों में खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, सेंधवा, बड़वानी सहित कुल 71 केन्द्र स्थापित किये गये है।

No comments:

Post a Comment