AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 21 June 2016

पिछले 24 घंटों में हरसूद में हुई 10 मि.मी. वर्षा

पिछले 24 घंटों में हरसूद में हुई 10 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 21 जून, 2016 - जिले में गत 24 घंटो में औसतन 3.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में खण्डवा व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में 0 मि.मी. तथा नया हरसूद में 10 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 28 मि.मी., नया हरसूद में 36 मि.मी. व पंधाना में 24 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 21 जून तक खण्डवा में 191 मि.मी., नया हरसूद में 36 मि.मी. व पंधाना में 155 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 21 जून तक कुल 127.3 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी जबकि इस वर्ष 21 जून तक जिले में मात्र 29.3  मि.मी. औसत वर्षा ही दर्ज की गयी  है।

No comments:

Post a Comment