AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 30 June 2016

गत 24 घंटांे में खण्डवा में 2 व पंधाना में 4 मि.मी. हुई वर्षा

गत 24 घंटांे में खण्डवा में 2 व पंधाना में 4 मि.मी. हुई वर्षा 

खण्डवा 30 जून, 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 1.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कुल 4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। हरसूद व पुनासा में गत 24 घंटों में कोई वर्षा दर्ज नही की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 129 मि.मी., नया हरसूद में 72 मि.मी., पंधाना में 93 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 47.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 30 जून तक जिले में मात्र 85.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 30 जून तक खण्डवा में 231 मि.मी., नया हरसूद में 69 मि.मी. व पंधाना में 206 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 30 जून तक कुल 168.6 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

No comments:

Post a Comment