AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 19 June 2016

द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चल रही हैं तैयारियाँ

द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चल रही हैं तैयारियाँ
खण्डवा में खाद्य मंत्री श्री शाह के मुख्य अतिथ्य में आयोजित होगा कार्यक्रम

 खण्डवा 18 जून, 2016 - मध्यप्रदेश में 21 जून को द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक-स्तर पर मनाये जाने के लिये जिलों में तैयारियाँ की जा रही हैं। जिलों, विकासखण्ड एवं पंचायत-स्तर पर इस दिन योग का वृहद कार्यक्रम होगा। विश्व योग दिवस 21 जून के जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये मंत्रीगण को जिलों का आवंटन किया गया है। मंत्रीगण एवं राज्य मंत्री अपने-अपने जिलों में योग दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री विजय शाह खण्डवा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
पल-प्रतिपल कार्यक्रम
सहभागियों की उपस्थिति प्रातरू 6.30 बजे तक
अतिथियों का आगमन प्रातरू 6.40 बजे
मध्यप्रदेश गान प्रातरू 6.42 बजे
मुख्यमंत्री का संदेश प्रातरू 6.45 बजे
सामान्य योग अभ्यासक्रम प्रातरू 7 से 8 बजे
आभार एवं समापन प्रातरू 8.02 बजे
         योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन के अलावा सेमीनार, कार्यशालाएँ एवं योग से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में स्कूल-कॉलेज तथा विभिन्न युवा संगठन के विद्यार्थी शामिल होंगे। स्कूल शिक्षा को नोडल विभाग बनाया गया है। आयुक्त लोक शिक्षण को सम्पूर्ण आयोजन का दायित्व सौंपा गया है। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है, इसका किसी धर्म या पंथ से कोई संबंध नहीं है। सामूहिक योग प्रदर्शन व्यक्ति विशेष के लिये स्वैच्छिक होगा। प्रदेश के सभी शासकीय एवं अदर््ध-शासकीय संस्थाओं द्वारा इसे आवश्यक रूप से आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। शारीरिक/मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को चिकित्सा परामर्श के बाद ही कार्यक्रम में भाग लेने की सलाह दी गयी है।
सामूहिक योग कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इण्डिया रेडियो के माध्यम से एक साथ किया जायेगा। आयोजन-स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगायी जायेगी। योग-प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिये विशेषज्ञों का सहयोग भी लिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में ऑर्ट ऑफ लिविंग फाउण्डेशन, महर्षि पतंजलि संस्थान एवं गायत्री परिवार इस कार्य में भागीदारी निभायेंगे। शासन ने सभी स्थान पर प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों को पर्याप्त संख्या में उपलब्ध करवाने के निर्देश जिलों को दिये हैं। आयोजन-स्थल पर विद्युत, ध्वनि विस्तारक यंत्र, पेयजल आदि की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने को कहा गया है।
तहसील, विकासखण्ड एवं पंचायत मुख्यालयों पर भी योग प्रदर्शन के वृहद कार्यक्रम होंगे। शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के कक्षा 7 से 12वीं तक के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। जो छात्र एवं शासकीय कर्मचारी सामूहिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे, वे अपनी शिक्षण संस्था अथवा कार्यालय में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्य, जिला, ब्लॉक एवं पंचायत-स्तर के कार्यक्रम में आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपेथी एवं एलोपैथी निजी एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, पशु-चिकित्सा महाविद्यालय, प्रायवेट एवं शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, बी.एड./डी.एड./बी.पी.एड. महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भाग लेंगे। बच्चों के लिये पानी और बिस्किट के इंतजाम भी किये जायेंगे। 
योग कार्यक्रम एक संकेत पर एक साथ होगा। ग्राम एवं नगर पंचायत तथा नगर निगम अपने-अपने क्षेत्र में एक प्रमुख स्थान पर कार्यक्रम करेंगे। एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. के प्रशिक्षित कैडेट आयोजन में शामिल होंगे। दिव्यांगों के लिये विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। जिलों के कार्यक्रम की व्यवस्था, समीक्षा एवं निगरानी कलेक्टर्स द्वारा की जायेगी। योग कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, नगरीय एवं स्थानीय निकायों के पदाधिकारी आदि शामिल होंगे। शासन ने सभी कलेक्टर को कार्यक्रम की रिपोर्ट 21 जून को दोपहर 3 बजे तक आयुक्त, लोक शिक्षण को ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं। महिला-बाल विकास विभाग को महिलाओं के स्व-सहायता समूह की भागीदारी सुनिश्चित करवाने को कहा गया है।

No comments:

Post a Comment