AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 28 June 2016

गत 24 घंटांे में पंधाना में 18 व पुनासा में 16 मि.मी. हुई वर्षा

गत 24 घंटांे में पंधाना में 18 व पुनासा में 16 मि.मी. हुई वर्षा 
खण्डवा जिले में अब तक हुई है सामान्य वर्षा

खण्डवा 28 जून, 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 8.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कुल 18 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 16 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जबकि खण्डवा व हरसूद में कोई वर्षा दर्ज नही की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 127 मि.मी., नया हरसूद में 70 मि.मी., पंधाना में 89 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 45 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 28 जून तक खण्डवा में 231 मि.मी., नया हरसूद में 69 मि.मी. व पंधाना में 206 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 28 जून तक कुल 168.6 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी जबकि इस वर्ष 28 जून तक जिले में मात्र 82.7 मि.मी. औसत वर्षा ही दर्ज की गयी है।
      उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 1 जून से 27 जून तक हुई वर्षा के आधार पर 7 जिलों में सामान्य से अधिक, 20 जिलों में सामान्य, 15 जिले में सामान्य से कम और 9 जिले में अल्प-वर्षा हुई है। जिन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, उनमें मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, अशोकनगर, दतिया, सीहोर और शहडोल हैं। सामान्य वर्षा वाले जिलों मंे खण्डवा, कटनी, मण्डला, पन्ना, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, भोपाल, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद और छिन्दवाड़ा हैं। 

No comments:

Post a Comment