AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 11 November 2014

मतदान दल के सदस्यों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न

मतदान दल के सदस्यों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न
द्वितीय दिवस 101 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जानी मतदान संबंधी बारिकियॉं
प्रत्येक सत्र में 5-5 क्लॉस लगाकर पृथक-पृथक 4 कक्षों में आयोजित हुआ प्रशिक्षण
निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक द्वारा किया गया प्रशिक्षण का निरीक्षण



खण्डवा (11,नवम्बर,2014) - 28 नवम्बर को जिले में खण्डवा नगर निगम और मूंदी व पंधाना नगर परिषद के लिए निर्वाचन होना है। जिसकी तैयारियों के अंतर्गत मतदान दलों के सदस्यों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन महेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया था। 
प्रशिक्षण के दूसरे दिन 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त, 101 अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 97 पीठासन अधिकारियों व 4 मतदान अधिकारी-01 को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण की गतिविधि मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर की निगरानी में सम्पन्न की गई। प्रशिक्षण के नोड्ल अधिकारी श्री निम्बोरकर ने बताया कि प्रशिक्षण में पावर पाईंट प्रजेंटेंशन के माध्यम से  निर्वाचन से संबंधित सामान्य प्रक्रिया असामान्य मामले, विभिन्न प्रारूपों, ई.व्ही.एम. संचालन, ई.व्ही.एम. सिलिंग, पीठासीन की डायरी, से संबंधित समस्त जानकारी दी गई। 
इस बार नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रशिक्षण में विशेष रूप से 4 कक्षों में प्रत्येक सत्र में 5-5 पीरियड लगाकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस एक सत्र में प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया।  जिसकी अधिक जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण अमित तोमर ने बताया कि - 
द्वितीय दिवस का पहला पिरियड प्रातः 9 बजे से लेकर 9ः45 तक निर्वाचन की सामान्य प्रक्रिया का आयोजित किया गया। 
वही द्वितीय दिवस का दूसरा पिरियड 9ः45 से 10ः15 तक निर्वाचन में असामान्य मामले विषय पर आयोजित किया गया।
इसी प्रकार द्वितीय दिवस का तीसरा पिरियड 10ः15 से 10ः45 तक निर्वाचन में ईवीएम थ्यौरी विषय का आयोजित किया गया।
इसके साथ ही द्वितीय दिवस का चौथा पिरियड 10ः45 से 12ः00 बजे तक का होगा जिसमें ईवीएम का व्यवहारिक प्रयोग सिखाया गया। 
और द्वितीय दिवस का अंतिम पिरियड 12ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें लिफाफे एवं प्रपत्र की जानकारी मतदान दलों के सदस्यों को दी गई। 
इन्होंने दिया प्रशिक्षण - नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत 10 नवम्बर को आयोजित हुए प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित हुआ। जो कि प्रत्येक चरण में चार-चार कक्षो में हुआ। इसके लिए प्रत्येक कक्ष में तीन-तीन मास्टर टेªनर्स टेªनिंग कार्य के लिए नियुक्त किए गए। जिनमें -
ए.के. शाक्यवार प्रव.श्रे.व्या. प्राचार्य शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज खण्डवा, डॉं. एस.एस. डाबर सहायक अध्यापक प्राचार्य शासकीय एस.एन. कॉलेज खण्डवा, शेख मेहमूद व्याख्याता प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ठ उ.मा.वि. खण्डवा , आर.के. सेन प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पांजरिया, एम.के.कुरील सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शाससकीय कृषि महाविद्यालय खण्डवा, संजीव श्रीवास्तव व्याख्याता प्राचार्य शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज खण्डवा, जे.के. बाथरी वरि. व्याख्याता प्राचार्य डाईट खण्डवा, आर.के. यादव वरि.व्याख्याता प्राचार्य शासकीय शिक्षा महाविद्यालय खण्डवा, कुलदीप सिंह फरे सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय खण्डवा, विवके केशरे सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय खण्डवा, सतीश श्रीवास्तव व्याख्याता प्राचार्य शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज खण्डवा, पी.सी. सोनी वरि.व्याख्याता प्राचार्य डाईट खण्डवा, ने प्रशिक्षण दिया।
स्थानीय निर्वाचन के प्रेक्षक द्वारा किया गया प्रशिक्षण का अवलोकन - प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस स्थानीय निकाय निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा खण्डवा नगर निगम क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रेक्षक व्ही.एन. पचोरी द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल पहॅुंचकर प्रशिक्षण की गतिविधि का निरीक्षण किया गया एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियॉं दी गई। इस दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर उपस्थित थे। 
क्रमांक/64/2014/1711/वर्मा

No comments:

Post a Comment