AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 22 November 2014

मतदान दल के सदस्यों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ


मतदान दल के सदस्यों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ3 दिवस दिया जाएगा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण
प्रथम दिवस दो सत्रों में 380 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जानी मतदान संबंधी बारिकियॉं
प्रत्येक सत्र में 5-5 क्लॉस लगाकर पृथक-पृथक 4 कक्षों में आयोजित हुआ प्रशिक्षण
मंगलवार को भी पीओ, पी-1, के साथ समस्त मतदान दल का होगा प्रशिक्षण
निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र के लिए पृथक से सहायता केन्द्र किए गए स्थापित
प्रत्येक सत्र के प्रशिक्षण के अंत में भरवाई प्रश्नावली 





खण्डवा (22,नवम्बर,2014) - 28 नवम्बर को जिले में खण्डवा नगर निगम और मूंदी व पंधाना नगर परिषद के लिए निर्वाचन होना है। जिसकी तैयारियों के अंतर्गत मतदान दलों के सदस्यों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शनिवार से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन महेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन कुल 380 अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 95 पीठासन अधिकारियों व 95 मतदान अधिकारी क्रमांक -01 94 मतदान अधिकारी क्रमांक -2 को व 96 मतदान अधिकारी क्रमांक -3 शामिल थे। गौरतलब है कि प्रशिक्षण की गतिविधि मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर की निगरानी में सम्पन्न की जा रही है। जिसमें पावर पाईंट प्रजेंटेंशन के माध्यम से  निर्वाचन से संबंधित सामान्य प्रक्रिया असामान्य मामले, विभिन्न प्रारूपों, ई.व्ही.एम. संचालन, ई.व्ही.एम. सिलिंग, पीठासीन की डायरी, से संबंधित समस्त जानकारी दी जा रही है। 
    इस बार नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रशिक्षण में विशेष रूप से 4 कक्षों में प्रत्येक सत्र में 5-5 पीरियड लगाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण श्री निम्बोरकर ने बताया कि - 
ऽ    पहले सत्र का पहला पिरियड प्रातः 9 बजे से लेकर 9ः45 तक निर्वाचन की सामान्य प्रक्रिया का आयोजित किया गया। 
ऽ    वही पहले सत्र का दूसरा पिरियड 9ः45 से 10ः15 तक निर्वाचन में असामान्य मामले विषय पर आयोजित किया गया।
ऽ    इसी प्रकार पहले सत्र का तीसरा पिरियड 10ः15 से 10ः45 तक निर्वाचन में ईवीएम थ्यौरी विषय का आयोजित किया गया।
ऽ    इसके साथ ही पहले सत्र का चौथा पिरियड 10ः45 से 12ः00 बजे तक का होगा जिसमें ईवीएम का व्यवहारिक प्रयोग सिखाया गया। 
ऽ    और प्रथम सत्र का अंतिम पिरियड 12ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक चला। जिसमें लिफाफे एवं प्रपत्र की जानकारी मतदान दलों के सदस्यों को दी गई। 
ऽ    इसके बाद दोपहर 1 बजे से लेकर 1ः30 तक प्रश्नावली के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को दिए गए प्रशिक्षण की जॉंच की गई।  
वही दूसरे सत्र की जानकारी देते हुए श्री निम्बोरकर ने बताया कि -
ऽ    दूसरे सत्र का पहला पिरियड दोपहर 02ः00 बजे से लेकर 02ः45 तक निर्वाचन की सामान्य प्रक्रिया का आयोजित किया गया। 
ऽ    वही दूसरे सत्र का दूसरा पिरियड 02ः45 से 03ः15 तक निर्वाचन में असामान्य मामले विषय पर आयोजित किया गया।
ऽ    इसी प्रकार दूसरे सत्र का तीसरा पिरियड 03ः15 से 03ः45 तक निर्वाचन में ईवीएम थ्यौरी विषय का आयोजित किया गया।
ऽ    इसके साथ ही दूसरे सत्र का चौथा पिरियड 03ः45 से 05ः00 बजे तक का होगा। जिसमें ईवीएम का व्यवहारिक प्रयोग सिखाया गया। 
ऽ    और दूसरे सत्र का अंतिम पिरियड 05ः00 बजे से शाम 05ः30 बजे तक चला। जिसमें लिफाफे एवं प्रपत्र की जानकारी मतदान दलों के सदस्यों को दी गई। 
ऽ    इसके बाद शाम 05ः30 बजे से लेकर 06ः00 तक प्रश्नावली के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को दिए गए प्रशिक्षण की जॉंच की गई।  
इन्होंने दिया प्रशिक्षण - नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत 10 नवम्बर को आयोजित हुए प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित हुआ। जो कि प्रत्येक चरण में चार-चार कक्षो में हुआ। इसके लिए प्रत्येक कक्ष में तीन-तीन मास्टर टेªनर्स टेªनिंग कार्य के लिए नियुक्त किए गए। जिनमें -
कक्ष क्रमांक 1 में - ए.के. शाक्यवार प्रव.श्रे.व्या. प्राचार्य शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज खण्डवा, डॉं. एस.एस. डाबर सहायक अध्यापक प्राचार्य शासकीय एस.एन. कॉलेज खण्डवा, शेख मेहमूद व्याख्याता प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ठ उ.मा.वि. खण्डवा , ने प्रशिक्षण दिया।  
कक्ष क्रमांक 2 में - आर.के. सेन प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पांजरिया, एम.के.कुरील सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शाससकीय कृषि महाविद्यालय खण्डवा, संजीव श्रीवास्तव व्याख्याता प्राचार्य शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज खण्डवा, ने प्रशिक्षण दिया।  
कक्ष क्रमांक 3 में - जे.के. बाथरी वरि. व्याख्याता प्राचार्य डाईट खण्डवा, आर.के. यादव वरि.व्याख्याता प्राचार्य शासकीय शिक्षा महाविद्यालय खण्डवा, कुलदीप सिंह फरे सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय खण्डवा, ने प्रशिक्षण दिया।  
कक्ष क्रमांक 4 में - विवके केशरे सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय खण्डवा, सतीश श्रीवास्तव व्याख्याता प्राचार्य शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज खण्डवा, पी.सी. सोनी वरि.व्याख्याता प्राचार्य डाईट खण्डवा, ने प्रशिक्षण दिया।  
ई.बी.डी. के लिए बनाया गया सहायता केन्द्र - महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में नगरीय निकायों के निर्वाचन लिए नियुक्त मतदान दलों का ंतीन दिवसीय प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मतदान दलों को निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र देने के लिए मूंदी, खंडवा व पंधाना के पृथक-पृथक सहायता केन्द्र भी बनाए गए है। जिसमें मौके पर मतदान की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी व उनके अभिकर्ता भी इस व्यवस्था का अवलोकन कर सकते हैं।
प्रश्नावली के माध्यम से की गई प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण की जॉंच  - द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दौरान शनिवारा को दोनों सत्रों मे हुए प्रशिक्षण के अंत में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा तैयार की गई प्रश्नावली प्रशिक्षार्थियों से हल कराई गई। प्रश्नवाली में 15 प्रश्न पूछे गए थे जो कि निर्वाचन की सामान्य एवं असामान्य प्रक्रिया ई.व्ही.एम. मशीन की सिलिंग, ई.व्ही.एम. के संचालन, आदि पर आधारित थे। 
            क्रमांक/140/2014/1787/वर्मा

No comments:

Post a Comment