AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 21 November 2014

उपसंचालक स्वास्थ्य द्वारा औचक निरीक्षण

उपसंचालक स्वास्थ्य द्वारा औचक निरीक्षण






खण्डवा (21, नवम्बर,2014) - शुक्रवार को उपसंचालक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.के. ठाकुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे प्रसूति कक्ष में स्टॉप नर्स को आवष्यक दिषा निर्देष दिए। वही प्रसूति वार्ड में प्रसूति माताओं से चर्चा कर उनको मिलने वाली सुविधा, जैसे भोजन व नाष्ता समय पर मिल रहा है या नही इसकी जानकारी ली। इसके साथ ही बालषक्ति केन्द्र में भर्ती बच्चो की माताओं से भी चर्चा की गई है।  उन्हांेने खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ0 महेष जैन को निर्देष दिये की यहां पर 24 घण्टे सभी सेवाएॅं उपलब्ध हो हमेषा साफ-सफाई हो, सभी दवाईयॉं व जॉंचे निःषुल्क की जाए। वही गर्भवती महिलाओं की चौथी जांच नियमित रूप से की जाना सुनिष्चित करें। साथ ही बीएमएचओ को यह निर्देष दिए की प्रत्येक ग्राम आरोग्य केन्द्र पर भ्रमण कर सीधे हितग्राहियों से दी जाने वाली सेवाओं से चर्चा करें। उन्हें सेवाएॅं मिल रही है या नही इसका भी सत्यापन करें।  ग्राम उपस्वास्थ्य केन्द्र बोरीसराय एमसीएच लेवल-1 केन्द्र का भी निरीक्षण किया। वही महिला स्वास्थ्य करता को दी जाने वाली सेवाओं से बारिकी से चर्चा की। उन्हेें आवष्यक रिकार्ड संधारित्र करने के निर्देष दिए। ग्राम स्तर पर आरोग्य केन्द्र पर 5 जांचे अनिवार्य होना सुनिष्चित हो तथा दी जाने वाली सेवाओं का रिकार्ड का बारिकि से परीक्षण करें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.सी. पनिका भी उपस्थित थे। 
 क्रमांक/133/2014/1780/वर्मा

No comments:

Post a Comment