AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 22 November 2014

झलकारी बाई जयंती पर महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा हुआ कार्यक्रम का आयोजन


झलकारी बाई जयंती पर महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा हुआ कार्यक्रम का आयोजन 


खण्डवा (22, नवम्बर,2014) - शनिवार को झलकारी बाई के जयंती  के अवसर पर महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले के नहाल्दा गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महिला सेल की डी.एस.पी सुनीता रावत थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर स्थानीय वरिष्ठ महिला समोति बाई एवं तीन नन्ही बालिकाओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमति रीता नाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की वीरता के बारे में जानकारी दी गयी। 

यह हुए सम्मानित -     सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा साहसिक कार्य के क्षेत्र में सत्यम पिता फुलचंद एवं आकाश पिता धरमचंद,  खेल के क्षेत्र मे कु सरिता कुंवरसिंह, दिलीप सिंह उमरिया एवं सामाजिक क्षेत्र में  अर्जुन सिंह तौमर एवं श्रीमति जयश्री पालीवाल, श्रवण शिक्षा के क्षेत्र में सरिता कलिरामको उनके उक्त क्षेत्र में दिये योगदान हेतु फूल मालाओ से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र  दिया गया। 
        
       इसके साथ ही कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
            क्रमांक/144/2014/1791/वर्मा

No comments:

Post a Comment