AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 29 November 2014

गणतंत्र दिवस पर सभी जिला मुख्यालय पर “भारत-पर्व’’ कार्यक्रम होंगे

गणतंत्र दिवस पर सभी जिला मुख्यालय पर “भारत-पर्व’’ कार्यक्रम होंगे

खण्डवा (29 नवम्बर,2014) - लोकतंत्र के लोक उत्सव गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष भी ’भारत पर्व’ का आयोजन सभी जिला मुख्यालय पर होगा। भारत पर्व में इस वर्ष ’अपना मध्यप्रदेश’ के साथ ही लोक रूचि का गायन, जिसमें भक्ति, सुराज और आजादी के तराने शामिल हैं, होगा। साथ ही वादन, जन-जाति एवं लोक-नृत्यों का कार्यक्रम भी होगा। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव ने इस संबंध में जिला कलेक्टर्स को परिपत्र भेजा है।
भारत पर्व पर मध्यप्रदेश की विकास यात्रा पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में जिला-स्तर पर विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, राज्य मंत्री को शामिल होने का आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी, लेखक, साहित्यकार, कलाकार को भी आमंत्रित किया जायेगा।
क्रमांक/187/2014/1834/वर्मा

No comments:

Post a Comment