AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 24 November 2014

समय में अंतर होने पर ई.व्ही.एम.मषीन को नहीं माना जाएगा खराब - कलेक्टर श्री अग्रवाल

समय में अंतर होने पर ई.व्ही.एम.मषीन को नहीं माना जाएगा खराब - कलेक्टर श्री अग्रवाल
मंगलवार को बतायें कितनी मतदाता पर्चियों का हुआ वितरण
मतदाता पर्ची वितरण में लापरवाही बरतने पर होगी कठोर अनुषासनात्मक कार्यवाही






खण्डवा (24,नवम्बर2014) - ई.व्ही.एम. मषीन में समय में अंतर होने पर मषीन को खराब नही माना जाएगा। यह जानकारी सोमवार को कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित नोड्ल अधिकारियों और सेक्टर अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर महेष अग्रवाल ने दी। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों और संबंधित कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को ई.व्ही.एम. के संदर्भ में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीन निर्देषों को पढ़ने के निर्देष दिए। वही बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन को ई.व्ही.एम. संबंधित नवीन निर्देषों की छायाप्रति कराकर सामग्री वितरण के दौरान पीठासीन अधिकारियों को वितरित करने के आदेष भी दिए। 
 सर्वकार्यालय प्रमुखों की बैठक में स्थानीय निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए ई.व्ही.एम. के संदर्भ में आए नवीन निर्देषों की विस्तृत जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि -
केवल ब्सवबा म्ततवत (समय में अंतर) होने पर ई.व्ही.एम. को खराब नहीं माना जाएगा। ऐसे सभी ई.व्ही.एम. को निर्वाचन के लिए प्रयोग में लाई जाएगी।
सेन्ट्रल यूनिट में प्रदर्षित समय के संबंध में एक पंचनामा पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रारूप-1 में तैयार किया जाएगा। पंचनामे पर मतदान अभिकर्ताओं के भी हस्ताक्षर प्राप्त किए जाएगें और पंचनामा पीठासीन अधिकारी की डायरी के साथ रखा जाएगा।
यदि किसी ई.व्ही.एम. के किसी बैलेट यूनिट में कोई खराबी कमीषनिंग के दौरान पाई जाती है। तो पूरे ई.व्ही.एम. सेट को बदलने के स्थान पर केवल खराब बैलेट यूनिट को ही बदला जाएगा।
कमीशनिंग के दौरान खराब ई.व्ही.एम. को बदलने अथवा रिजर्व ई.व्ही.एम. के लिए जिले में उपलब्ध स्टॉक (प्रषिक्षण सहित) में से आवष्यक संख्या में ई.व्ही.एम. का उपयोग करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को अधिकृत किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, स्टॉक (प्रषिक्षण सहित) में से आवष्यक संख्या में ई.व्ही.एम. का आवंटन पारदर्षी और रेंडम तरीके से राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और अभ्यर्थियों की उपस्थिति में करना सुनिष्चित करेेंगे।
मतदान केन्द्रों पर उपयोग में लाई जाने वाली ई.व्ही.एम. के आई.डी. नंबर की जानकारी यथासमय पूर्व, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और अभ्यार्थियों को प्रदान कराई जाए। इन सभी निर्देषों के संदर्भ मंे कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवष्यक कार्यवाही करने के भी आदेष दिए।    
  इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर महेष अग्रवाल ने मतदाता पर्ची वितरण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। जिस पर उन्होंने स्पष्ट रूप से मतदाता पर्ची वितरण के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर कठोर अनुषासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि 25 नवम्बर तक सभी संबंधित अधिकारी मतदाता पर्ची वितरण के कार्य कि स्थिति उनके क्षेत्र में कैसी है। इससे संबंधित प्रमाण पत्र स्वयं मुझे दें। वही नगर निगम आयुक्त मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रांे की व्यवस्थाओं  के दुरूस्तीकरण के किए गए कार्यो की जानकारी समेत वर्तमान व्यवस्थाओं का प्रमाण पत्र दें। 
निर्वाचन कि समीक्षा के दौरान बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नगर निगम खण्डवा के लिए 160 मतदान केन्द्रों में सम्पन्न होने जा रहे, निर्वाचन के लिए 67 स्थानों पर हेल्पडेस्क स्थापित करने के भी आदेष सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। वही सेक्टर अधिकारियों द्वारा वार्डो में जाकर किए गए ई.व्ही.एम. प्रदर्षन का फीडवेक भी जाना गया।
क्रमांक/148/2014/1795/वर्मा          

No comments:

Post a Comment