AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 28 November 2014

खण्डवा नगर निगम के लिए हुआ 65.13 प्रतिषत मतदान 66.35 प्रतिषत पुरूष और 63.83 प्रतिषत महिला मतदाता ने किया मताधिकार का उपयोग पंधाना परिषद के लिये हुआ 82.88 प्रतिषत मतदान वही मूंदी नगर परिषद के लिये हुआ कुल 84.49 प्रतिषत मतदान

खण्डवा नगर निगम के लिए हुआ 65.13 प्रतिषत मतदान
66.35 प्रतिषत पुरूष और 63.83 प्रतिषत महिला मतदाता ने किया मताधिकार का उपयोग
पंधाना परिषद के लिये हुआ 82.88 प्रतिषत मतदान
वही मूंदी नगर परिषद के लिये हुआ कुल 84.49 प्रतिषत मतदान






खंडवा (28 नवम्बर,2014) - राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को जिले में खण्डवा नगर निगम और नगर परिषद पंधाना व नगर परिषद मूंदी  के लिए मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से मतदान संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जो कि शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मॉक पोल के पश्चात् प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केन्द्रों में पहुंच चुके थे। मतदान केन्द्रों में पुरुषों एवं महिलाओं की लम्बी-लम्बी लाइनें लगी दिखीं। मतदाताओं में काफी उत्साह का वातावरण नजर आया। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट से प्राप्त आकड़ों के अनुसार जिले में खण्डवा नगर निगम के लिए कुल 65.13 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 66.35 प्रतिषत पुरूष मतदाताओं ने जहॉं मतदान किया। वही 63.83 प्रतिषत महिला मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। 
 दो-दो घण्टे के अंतराल में ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिषत - खण्डवा नगर निगम के लिए हुए मतदान में राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट में प्रत्येक दो-दो घण्टे के अंतराल में हुए मतदान के प्रतिषत की जानकारी अपलोड की गई। जिसके अनुसार खण्डवा नगर निगम निर्वाचन मंे - 
प्रातः 7 बजे से लेकर 9 बजे तक कुल 12.28 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 15.02 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 9.38 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
वही प्रातः 9 बजे से लेकर 11 बजे तक कुल 29.04 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 32.88 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 24.97 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
इसी प्रकार दोपहर 11 बजे से लेकर 1 बजे तक कुल 44.50 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 47.34 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 41.48 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
वही दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक कुल 56.61 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 57.97 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 55.17 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
इसी प्रकार अंत में दोपहर 3 बजे से लेकर 5 बजे तक कुल 65.13 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 66.35 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 63.83 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
नगर परिषद पंधाना के लिए हुआ 82.88 प्रतिषत मतदान  - नगर निगम खण्डवा के साथ ही शुक्रवार को नगर परिषद पंधाना के लिए भी मतदान हुआ। जिसमें अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए वोटिंग हुई। जिसके लिए कुल नगर परिषद पंधाना में 82.88 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 83.99 प्रतिषत पुरूषों ने जहॉं वोट डाला वही 81.72 प्रतिषत महिलाओं ने मताधिकार का उपयोग किया। 
दो-दो घण्टे के अंतराल में ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिषत - नगर परिषद पंधाना के लिए हुए मतदान में राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट में प्रत्येक दो-दो घण्टे के अंतराल में हुए मतदान के प्रतिषत की जानकारी अपलोड की गई। जिसके अनुसार पंधाना नगर परिषद निर्वाचन मंे - 
प्रातः 7 बजे से लेकर 9 बजे तक कुल 17.82 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 22.69 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 12.68 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
वही प्रातः 9 बजे से लेकर 11 बजे तक कुल 38.51 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 45.38 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 31.26 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
इसी प्रकार दोपहर 11 बजे से लेकर 1 बजे तक कुल 61.04 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 62.98 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 58.99 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
वही दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक कुल 75.58 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 76.58 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 74.53 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
इसी प्रकार अंत में दोपहर 3 बजे से लेकर 5 बजे तक कुल 82.88 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 83.99 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 81.72 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
नगर परिषद मूंदी के लिए हुआ 84.49 प्रतिषत मतदान  - नगर परिषद पंधाना के साथ ही 28 नवम्बर शुक्रवार को नगर परिषद मूंदी के लिए भी मतदान हुआ। जिसमें अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए वोटिंग हुई। जिसके लिए कुल नगर परिषद मूंदी में 84.49 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 87.12 प्रतिषत पुरूषों ने जहॉं वोट डाला वही 81.75 प्रतिषत महिलाओं ने मताधिकार का उपयोग किया। 
दो-दो घण्टे के अंतराल में ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिषत - नगर परिषद मूंदी के लिए हुए मतदान में राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट में प्रत्येक दो-दो घण्टे के अंतराल में हुए मतदान के प्रतिषत की जानकारी अपलोड की गई। जिसके अनुसार मूंदी नगर परिषद निर्वाचन मंे - 
प्रातः 7 बजे से लेकर 9 बजे तक कुल 21.02 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 25.86 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 15.96 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
वही प्रातः 9 बजे से लेकर 11 बजे तक कुल 46.26 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 49.87प्रतिषत पुरूषों ने एवं 42.5 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
इसी प्रकार दोपहर 11 बजे से लेकर 1 बजे तक कुल 65.71 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 66.83 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 64.54 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
वही दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक कुल 76.36 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 78.35 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 74.28 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
इसी प्रकार अंत में दोपहर 3 बजे से लेकर 5 बजे तक कुल 84.49 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 87.12 प्रतिषत पुरूषों ने एवं 81.75 प्रतिषत महिलाओं ने मतदान किया। 
क्रमांक/179/2014/1826/वर्मा

No comments:

Post a Comment