AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 11 November 2014

आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए लोगों का जिला अस्पताल पहॅुंचकर कलेक्टर, एस.पी. ने जाना हाल

आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए लोगों का जिला अस्पताल पहॅुंचकर कलेक्टर, एस.पी. ने जाना हालतीन मृतकों को 1 लाख 50 हजार - 1 लाख 50 हजार रूपये की दी जाएगी सहायता राशि  दो घायलों को पॉंच-पॉंच हजार रूपये की सहायता राशि










खण्डवा (11,नवम्बर,2014) - मंगलवार को पंधाना तहसील क्षेत्र में ग्राम बगमार में आकाशीय बिजली गिरने से जहॉं तीन लोगों की मृत्यू हो गई। वही दो लोग घायल हुए। मृतकों में दो पुरूष , एक महिला शामिल है। वही एक पुरूष व एक महिला घायल हुए है। घायलों का हाल तत्काल जिला चिकित्सालय पहॅुचकर कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने जाना। इसके साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने शीघ्रता से सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कर मृतकों के पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आर.बी.सी. 6(4) के अंतर्गत तीनों मृतकों को 1 लाख 50 हजार - 1 लाख 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाएगी। वही सामान्य रूप से घायलों को 5-5 हजार रूपये दिए जाएगें। 
क्रमांक/63/2014/1710/वर्मा

No comments:

Post a Comment