AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 17 May 2014

बी.पी.एड., एम.पी.एड. और एम.एड. में होगा ऑनलाइन प्रवेश


बी.पी.एड., एम.पी.एड. और एम.एड. में होगा ऑनलाइन प्रवेश


 खंडवा (17मई, 2014) - सत्र 2014-15 में बी.पी.एड. (एक वर्षीय), एम.पी.एड. (दो वर्षीय) और एम.एड. (एक वर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश केन्द्रीयकृत ऑनलाइन प्रणाली से होगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अनंतिम मार्गदर्शिका का ड्रॉफ्ट विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विभाग द्वारा प्रवेश मार्गदर्शिका के संबंध में सर्व-संबंधित से सुझाव चाहे गये हैं। सुझाव ंबंकमउल.ीम/उच.हवअ.पद पर ई-मेल अथवा फेक्स नम्बर 0755-2551573 पर भेजे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा संचालनालय में सीधे भी सुझाव दिये जा सकते हैं। सुझाव 28 मई, 2014 तक ही प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

क्रमांक: 79/2014/825/वर्मा

No comments:

Post a Comment