AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 26 May 2014

तेनजिंग नोरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई

तेनजिंग नोरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई

खण्डवा (24 मई, 2014)- केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2013 के ” तेनजिंग नोरगे एडवेंचर अवार्ड’’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस अवार्ड हेतु एक जनवरी 2011 से 31 दिसम्बर 2013 की अवधि में एडवेंचर के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों के विवरण, बायोडाटा एवं पेपर कतरन सहित आवेदन 27 मई 2014 तक खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय में जमा किए जा सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ” तेनजिंग नोरगे नेशनल अवार्ड ’’ साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
                                              क्रमांक/111/2014/856/वर्मा

No comments:

Post a Comment