AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 26 May 2014

पेयजल कठिनाईयों के निराकण के लिये नियंत्रण कक्ष स्थापित 0733-2223292 पर दर्ज करा सकते है शिकायत, दे सकते है जानकारी


पेयजल कठिनाईयों के निराकण के लिये नियंत्रण कक्ष स्थापित 0733-2223292 पर दर्ज करा सकते है शिकायत, दे सकते है जानकारी


खण्डवा (25 मई, 2014)-  जिले के ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली पेयजल कठिनाईयों के निवारण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा खण्ड स्तर पर सूखा राहत प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि नागरिक पेयजल कठिनाईयों से संबंधित शिकायतें या जानकारी जिला स्तर पर स्थापित किये गये नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0733-2223292 पर दर्ज करा सकते है। 
    साथ ही उन्होनें बताया कि राहत प्रकोष्ठ के प्रभारी शिरीष मुंशी उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड रहेंगे। कन्ट्रोल रूम में दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी हैं, जो कि दूरभाष पर प्राप्त शिकायतों को पंजी में दर्ज कर प्रकोष्ठ प्रभारी को समय-समय पर अवगत करायेंगे। प्रकोष्ठ प्रभारी शिकायत का निवारण समय सीमा में किये जाने हेतु संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री और मैकेनिक को अवगत करायेंगे। 
इन्हें किया तैनात:- नियंत्रण कक्ष प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक कार्य करेगा। जिसमें प्रथम शिफ्ट में प्रातः 8 से दोपहर 3 बजे तक प्रयोगशाला सहायक रवि बंसोड एवं द्वितीय शिफ्ट में दोपहर 3 से रात्रि 9 बजे तक प्रयोगशाला सहायक के.एल.सालवे को तैनात किया गया है। 
क्रमांक/114/2014/859/वर्मा

No comments:

Post a Comment