AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 20 May 2014

मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना की सहायता राशि का पुनर्निर्धारण होगा पाँच साल के लिये कन्या के खाते में होगी 10 हजार रूपये की सावधि जमा राशि

मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना की सहायता राशि  का पुनर्निर्धारण होगा
पाँच साल  के लिये कन्या के खाते में होगी 10 हजार रूपये की सावधि जमा राशि

खण्डवा (20 मई, 2014) - मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना के अन्तर्गत कन्या को उपलब्ध कराये जाने वाली सहायता का पुनर्निर्धारण किया जायेगा। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई पंचायत एवं ग्रामीण विकास विवाह की समीक्षा बैठक में दी गई। श्री चौहान ने बैठक में सहायता राशि के पुनर्निर्धारण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किये जायेंगे।
सहायता राशि के पुनर्निर्धारण के अनुसार मुख्यमंत्री कन्यादान और मुख्यमंत्री निकाह योजना में अब सामग्री क्रय करने के स्थान पर अति आवश्यक सामग्री की खरीदी सिर्फ क्रय समिति द्वारा की जायेगी। इस सामग्री में मंगलसूत्र, बिछिया, पायजेब एवं गृहस्थी के उपयोग के 11 बर्तन शामिल हैं, जिनका मूल्य पाँच हजार रूपये होगा। अन्य सामग्री जैसे फर्नीचर, एलपीजी कनेक्शन, प्रेशर कुकर, लोहे का पलंग, रजाई गददे तथा वó आदि के लिये एक मुश्त 7 हजार रूपये की राशि कन्या को ई-बैंकिंग के माध्यम से उसके खाते में उपलब्ध करा दी जायेगी। इस राशि से कन्या अपनी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये मनपंसद सामग्री खरीद सकेगी। इस प्रकार सामग्री कम प्राप्त होने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री नहीं मिलने जैसी शिकायतें दूर हो जायेंगी।
मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना के अन्तर्गत कन्या को उपलब्ध कराये जाने वाली सहायता का पुनर्निर्धारण होने से 10 हजार रूपये कन्या के लिये पाँच साल की सावधि जमा राशि होगी। पाँच हजार रूपये मंगलसूत्र, बिछिया, पायजेब तथा 7 बर्तन के लिये 5 हजार रूपये नगद दिये जायेंगे और 7 हजार रूपये की राशि कन्या के खाते में जमा की जायेगी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाले निकाय को व्यय की प्रतिपूर्ति के लिये 3 हजार रूपये दिये जायेंगे।
बैठक में ग्रामीण एवं पंचायत विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती अरूणा शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।                                                क्रमांक: 90/2014/836/वर्मा

No comments:

Post a Comment