AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 8 April 2014

गेंहॅू उपार्जन कार्य हेतु सहायक कलेक्टर पंकज जैन ओ.एस.डी. नियुक्त कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जारी किये आदेश प्रतिदिन 4-4 खरीदी केन्द्रों में निरीक्षण के दिये निर्देश

गेंहॅू उपार्जन कार्य हेतु सहायक कलेक्टर पंकज जैन ओ.एस.डी. नियुक्त
कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जारी किये आदेश
प्रतिदिन 4-4 खरीदी केन्द्रों में निरीक्षण के दिये निर्देश

खण्डवा (08 अप्रैल, 2014) - कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जिले में उपार्जन वर्ष 2014-15 के लिये गेहूॅं उपार्जन कार्य पर नियंत्रण रखने के लिये पंकज जैन, सहायक कलेक्टर जिला खण्डवा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया। साथ ही उन्होने श्री जैन को निर्देश दिये है कि वह उपार्जन, परिवहन, किसानो को भुगतान, गोदाम एवं क्वाॅलिटी, बारदानों की उपलब्धता आदि के कार्य पर नियंत्रण रखें। वही उपार्जन में आ रही समस्याओं के संबंध में किसानों से निरंतर संपर्क भी करें। साथ साथ प्रतिदिन  जिले में संचालित चार उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्रस्तुत करे।  
क्रमांक: 54/2014/591/वर्मा

No comments:

Post a Comment