AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 26 April 2014

यदि पोलियो पीड़ित राष्ट्रों की ओर भ्रमण पर जा रहे हैं, तो पहले पोलियो टीकाकरण जरूर करा लें भारत सरकार द्वारा एडवायजरी जारी

यदि पोलियो पीड़ित राष्ट्रों की ओर भ्रमण पर जा रहे हैं, तो पहले पोलियो टीकाकरण जरूर करा लें
भारत सरकार द्वारा एडवायजरी जारी

खण्डवा (26 अप्रैल, 2014) - भारत राष्ट्र विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है। बड़े लम्बे प्रयासों के बाद हमें यह दर्जा मिला है। हम इसे हर हाल में बनाये रखेंगे। इसीलिये यह जरूरी है कि यदि कोई भारतीय नागरिक किसी पोलियो पीड़ित राष्ट्र की ओर भ्रमण पर जा रहे हैं या भविष्य में ऐसा कोई प्रोग्राम बना रहे हों, तो पहले अपना पोलियो टीकाकरण जरूर करा लें। ताकि पोलियो के वायरस पुनः यहाँ न फैल सकें। भारत सरकार ने इस बारे में एडवायजरी जारी कर दी है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के टीकाकरण डिवीजन द्वारा जारी एडवायजरी के हवाले से जिला टीकाकरण अधिकारी खंडवा डाॅ.एच.एल.नायक ने जानकारी दी है कि भारत राष्ट्र तो पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, परंतु विश्व के सात राष्ट्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नाइजीरिया, सोमालिया, केन्या, सीरिया एवं इथोपिया में अभी भी पोलियो के वायरस मौजूद है। इन राष्ट्रों से यात्रियों के आवागमन के जरिये हमारे देश में पोलियो से खतरा रहने की आशंका बनी रहती है।
   इस संदर्भ में जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ.एच.एल. नायक ने खंडवा जिले के ऐसे सभी व्यक्ति या व्यक्तियों या परिवार या परिवारों से अपील की है कि यदि वे पोलियो पीड़ित सात राष्ट्रों में से किसी भी जगह भ्रमण या किसी अन्य कारणों से जा रहे हों या निकट भविष्य में ऐसे किसी देश में जाने का कोई कार्यक्रम हो, तो ऐसे सभी संभावित यात्री अपनी यात्रा दिवस के एक माह पहले से पोलियो टीकाकरण अनिवार्यतः करा लें। भले ही उन्होंने पहले कभी पल्स पोलियो की दवा पी ली हो, चाहे वे किसी भी मुल्क के हों या किसी भी आयु वर्ग के हों। टीकाकरण कार्य के लिये शहरी परिवार कल्याण केन्द्र ख्ंाडवा जिला चिकित्सालय परिसर ख्ंाडवा को केन्द्र बनाया गया है। वहीं इसके नोडल अधिकारी डाॅ.शरद हरणे, षहरी नोडल अधिकारी को बनाया गया है।                            उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय खंडवा के शहरी टीकाकरण केन्द्र में ऐसे संभावित यात्रियों को कार्यालयीन दिवस में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पोलियो की दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा पोलियो की दवा पीने वाले यात्रियों को सर्टिफिकेट दिया जायेगा। यह सर्टिफिकेट वैक्सीन दिये जाने की तिथि से एक साल तक वैध रहेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी ने सिविल सर्जन सहित जिले के सभी ब्लाॅक मेडीकल आफिसर्स से कहा है कि वे उनके क्षेत्र से पोलियो पीड़ित राष्ट्रों में जाने वाले यात्रियों को ओ.पी.व्ही. को डोज एवं सर्टिफिकेट दिलायें। 
क्रमांक: 195/2014/733/वर्मा

No comments:

Post a Comment