AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 25 April 2014

खंडवा संसदीय क्षेत्र में 71.10 प्रतिशत् हुआ मतदान खंडवा जिले में कुल मतदान प्रतिशत् रहा 69.55 प्रतिशत्

खंडवा संसदीय क्षेत्र में 71.10 प्रतिशत् हुआ मतदान
खंडवा जिले में कुल मतदान प्रतिशत् रहा 69.55 प्रतिशत्

खण्डवा (25 अप्रैल, 2014) - लोकसभा निर्वाचन-2014 के तहत् सोलवीं लोकसभा के लिये खंडवा संसदीय क्षेत्र-28 में 71.10 मतदान प्रतिशत् रहा। जो कि पिछली लोकसभा निर्वाचन-2009 की तुलना में 11.16 प्रतिशत् अधिक रहा। वहीं खंडवा जिले में कुल मतदान प्रतिशत् 69.55 प्रतिशत् दर्ज किया गया। जिसमें पुरूष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत् 72.82 तथा महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत् 68.40 दर्ज किया गया। लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत खंडवा संसदीय क्षेत्र में कुल 8 विधानसभाएँ शामिल हैं। जिसके अंतर्गत की देवास जिले की बागली विधानसभा में कुल 73.76 प्रतिशत् मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदान प्रतिशत् 76.03 एवं महिला मतदान प्रतिशत् 71.27 रहा। 
                              खंडवा विधानसभा में कुल 66.10 प्रतिशत् मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदान प्रतिशत् 68.39 एवं महिला मतदान प्रतिशत् 63.63 रहा। मांधाता विधानसभा में कुल 68.50 प्रतिशत् मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदान प्रतिशत् 72.01 एवं महिला मतदान प्रतिशत् 76.92 रहा। पंधाना विधानसभा में कुल 74.07  प्रतिशत् मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदान प्रतिशत् 78.07 एवं महिला मतदान प्रतिशत् 76.92 रहा। 
                                 बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा में कुल 74.15 प्रतिशत् मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदान प्रतिशत् 75.55 एवं महिला मतदान प्रतिशत् 72.66 रहा। बुरहानपुर जिले की बुरहानपुर विधानसभा में कुल 70.92 प्रतिशत् मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदान प्रतिशत् 73.60 एवं महिला मतदान प्रतिशत् 73.60 रहा। 
                        खरगोन जिले की भीकनगाँव विधानसभा में कुल 70.12 प्रतिशत् मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदान प्रतिशत् 72.34 एवं महिला मतदान प्रतिशत् 67.78 रहा। खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा में कुल 70.52 प्रतिशत् मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदान प्रतिशत् 74.01 एवं महिला मतदान प्रतिशत् 70.52 रहा। 
क्रमांक: 185/2014/723/वर्मा 

No comments:

Post a Comment