AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 24 April 2014

खंडवा संसदीय क्षेत्र में लगभग 67 प्रतिशत् से अधिक हुआ मतदान लोकसभा निर्वाचन मतदान की समयवार जानकारी प्रतिशत में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाईट के रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार

खंडवा संसदीय क्षेत्र में लगभग 67 प्रतिशत् से अधिक हुआ मतदान
लोकसभा निर्वाचन मतदान की समयवार जानकारी प्रतिशत में
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाईट के रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार 






खण्डवा (24 अप्रैल, 2014) - खंडवा लोकसभा संसदीय क्षेत्र-28 की आठों विधानसभा बागली, मांधाता, खंडवा, पंधाना, नेपानगर, बुरहानपुर, भीकनगाँव तथा बड़वाह में शाम 6 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत लगभग 67 प्रतिशत् से अधिक रहा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाईट के रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष मतदाता का मतदान प्रतिशत् 70.39 प्रतिशत् रहा, वहीं महिला मतदाताओं का 65.02 मतदान प्रतिशत् रहा। जिसमें शाम 7ः30 बजे तक की स्थिति में खंडवा लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 67.80 प्रतिशत् दर्ज किया गया। कुल मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से मतदान संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जो कि शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में माॅक पोल के पश्चात् प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केन्द्रों में पहुंच चुके थे। मतदान केन्द्रों में पुरुषों एवं महिलाओं की लम्बी-लम्बी लाइनें लगी दिखीं। मतदाताओं में काफी उत्साह का वातावरण नजर आया। अंतिम आकड़े रात्रि 10 बजे तक प्राप्त होने की संभावना हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जानकारी संकलित की जा रही हैं। मतदान का प्रतिषत और बढ़ने की संभावना हैं। 
बागली (अ.ज.जा.) विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत :- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक विधानसभा क्षेत्र बागली में पुरूष 1.08 तथा महिला 0.82 कुल लगभग 0.95 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 17.00 तथा महिला 16.00 कुल 16.52 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 19.80 तथा महिला 16.40 कुल 18.18 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 20.10 तथा महिला 17.30 कुल 18.77 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 49.00 तथा महिला 46.00 कुल 47.57 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 61.60 तथा महिला 59.20 कुल 60.46 प्रतिशत् मतदान हुआ। 
मांधाता विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत :- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक मांधाता विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 6.70 तथा महिला 4.49 कुल लगभग 5.65 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 20.66 तथा महिला 14.55 कुल 17.74 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 38.68 तथा महिला 31.73 कुल 35.36 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 54.81 तथा महिला 48.35 कुल 51.73 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 62.28 तथा महिला 55.89 कुल 59.23 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 71.92 तथा महिला 64.79 कुल 68.52 प्रतिशत् मतदान हुआ। 
खंडवा (अ.जा.) विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत :- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक खंडवा विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 6.22 तथा महिला 3.85 कुल लगभग 5.08 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 18.04 तथा महिला 11.71 कुल 14.99 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 35.16 तथा महिला 27.30 कुल 31.38 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 50.05 तथा महिला 43.07 कुल 46.69 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 58.75 तथा महिला 51.80 कुल 55.40 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 67.45 तथा महिला 61.47 कुल 64.57 प्रतिशत् मतदान हुआ। 
पंधाना (अ.ज.जा.) विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत :- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक पंधाना विधानसभा क्षेत्र में पुरूष   6.29 तथा महिला 5.07 लगभग कुल 5.71 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 20.70 तथा महिला 16.40 कुल 18.64 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 40.30 तथा महिला 35.10 कुल 37.81 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 57.10 तथा महिला 53.03 कुल 55.15 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 67.34 तथा महिला 61.80 कुल 64.39 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 77.76 तथा महिला 70.54 कुल 74.31 प्रतिशत् मतदान हुआ। 
नेपानगर (अ.ज.जा.) विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत:- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 0.77 तथा महिला 0.82 लगभग कुल 0.79 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 11.57 तथा महिला 11.11 कुल 11.35 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 30.55 तथा महिला 26.77 कुल 28.72 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 44.88 तथा महिला 44.25 कुल 44.58 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 60.46 तथा महिला 58.20 कुल 59.37 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 70.00 तथा महिला 66.71 कुल 68.41 प्रतिशत् मतदान हुआ। 
बुरहानपुर विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत:- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 1.87 तथा महिला 1.31 लगभग कुल 1.60 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 14.48 तथा महिला 13.30 कुल 13.91 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 26.17 तथा महिला 26.04 कुल 26.11 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 39.57 तथा महिला 35.65 कुल 37.68 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 54.39 तथा महिला 51.77 कुल 53.13 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 69.00 तथा महिला 63.67 कुल 66.44 प्रतिशत् मतदान हुआ। 
भीकनगाँव (अ.ज.जा.) विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत:- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक भीकनगाँव विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 7.77 तथा महिला 6.91 लगभग कुल 7.35 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 20.15 तथा महिला 18.43 कुल 19.32 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 34.81 तथा महिला 34.81 कुल 34.81 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 49.83 तथा महिला 48.62 कुल 49.24 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 61.41 तथा महिला 58.34 कुल 59.91 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 71.73 तथा महिला 67.08 कुल 69.46 प्रतिशत् मतदान हुआ। 
बड़वाह विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत:- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 9.83 तथा महिला 7.25 लगभग कुल 8.58 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 21.09 तथा महिला 15.29 कुल 18.24 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 39.76 तथा महिला 33.57 कुल 36.76 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 54.38 तथा महिला 49.65 कुल 52.09 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 69.92 तथा महिला 56.71 कुल 59.91 प्रतिशत् मतदान हुआ। 
शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 74.01 तथा महिला 66.81 कुल 70.52 प्रतिशत् मतदान हुआ। 
टीप:- फोटो मेल की गई हैं। 
क्रमांक: 175/2014/713/वर्मा

No comments:

Post a Comment