AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 23 April 2014

खंडवा लोकसभा में कुल 17 लाख 58 हजार 671 मतदाता 24 अप्रैल को करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग 8 विधानसभा क्षेत्र खंडवा संसदीय क्षेत्र में हैं शामिल जहाँ 9 लाख 12 हजार 279 हैं पुरूष मतदाता, वहीं 8 लाख 46 हजार 349 हैं महिला मतदाता

खंडवा लोकसभा में कुल 17 लाख 58 हजार 671 मतदाता 24 अप्रैल को करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग
8 विधानसभा क्षेत्र खंडवा संसदीय क्षेत्र में हैं शामिल
जहाँ 9 लाख 12 हजार 279 हैं पुरूष मतदाता, वहीं 8 लाख 46 हजार 349 हैं महिला मतदाता

खण्डवा (23 अप्रैल 2014) - लोकसभा क्षेत्र 28 खंडवा संसदीय क्षेत्र में कुल 17 लाख 58 हजार 671 मतदाता हैं। जो कि आगामी 24 अप्रैल मतदान दिवस को अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिनमें 9 लाख 12 हजार 279 पुरूष मतदाता और 8 लाख 46 हजार 349 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं 43 अन्य श्रेणी के मतदाता भी हैं। 
                              इसके साथ ही 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 61 हजार 259 है। जिसमें 35 हजार 59 पुरूष और 26 हजार 199 महिलाएँ है। वहीं एक मतदाता अन्य श्रेणी में भी है। 
                          वहीं खंडवा लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्रों में 20 से 29 वर्ष वर्ग के 5 लाख 35 हजार 779 मतदाता है। जिनमें 2 लाख 85 हजार 819 पुरूष मतदाता और 2 लाख 49 हजार 937 महिला मतदाता हैं। साथ ही 22 अन्य श्रेणी के मतदाता भी शामिल हैं। 
8 विधानसभा क्षेत्र हैं शामिल :- उल्लेखनीय है कि लोकसभा क्षेत्र 28 खंडवा संसदीय क्षेत्र में चार जिलों की 8 विधानसभाएँ शामिल हैं। जिसमें खंडवा जिले की तीन मांधाता, खंडवा और पंधाना, देवास जिले की एक बागली, बुरहानपुर जिले की दो नेपानगर और बुरहानपुर और खरगोन जिले की दो भीकनगाँव और बड़वाह शामिल हैं। 
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 174-बागली में मतदाताओं की संख्या :-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में शामिल देवास जिले की बागली विधानसभा में कुल 2 लाख 6 हजार 900 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 8 हजार 369 पुरूष एवं 98 हजार 525 महिला मतदाता शामिल है। बागली विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 7 हजार 648 है। जिसमें की 4 हजार 497 युवक मतदाता एवं 3 हजार 151 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 65 हजार 341 है। जिसमें की 35 हजार 763 पुरूष तथा 29 हजार 578 महिला मतदाता हैं। बागली विधानसभा में कुल 6 अन्य श्रेणी के मतदाता भी शामिल है। 
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता में मतदाताओं की संख्या :-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में  खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा में कुल 1 लाख 85 हजार 925 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 97 हजार 198 पुरूष एवं 88 हजार 727 महिला मतदाता शामिल है। मांधाता विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 6 हजार 522 है। जिसमें की 3 हजार 749 युवक मतदाता एवं 2 हजार 773 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 54 हजार 58 है। जिसमें की 28 हजार 738 पुरूष तथा 25 हजार 320 महिला मतदाता हैं।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 177-खंडवा में मतदाताओं की संख्या :-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में  खंडवा जिले की खंडवा विधानसभा में कुल 2 लाख 38 हजार 963 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 23 हजार 939 पुरूष एवं 1 लाख 15 हजार 13 महिला मतदाता शामिल है। खंडवा विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 6 हजार 945 है। जिसमें की 3 हजार 999 युवक मतदाता एवं 2 हजार 946 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 66 हजार 762 है। जिसमें की 35 हजार 205 पुरूष तथा 31 हजार 552 महिला मतदाता हैं। वहीं अन्य श्रेणी के कुल मतदाताओं की संख्या 11 है। 
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 178-पंधाना में मतदाताओं की संख्या :-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में  खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा में कुल 2 लाख 32 हजार 423 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 21 हजार 251 पुरूष एवं 1 लाख 11 हजार 170 महिला मतदाता शामिल है। पंधाना विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 6 हजार 971 है। जिसमें की 4 हजार 151 युवक मतदाता एवं 2 हजार 819 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 67 हजार 968 है। जिसमें की 37 हजार 75 पुरूष तथा 30 हजार 892 महिला मतदाता हैं। पंधाना विधानसभा में अन्य श्रेणी के कुल दो मतदाता भी शामिल है। 
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179-नेपानगर में मतदाताओं की संख्या :-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा में कुल 2 लाख 22 हजार 37 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 14 हजार 541 पुरूष एवं 1 लाख 7 हजार 484 महिला मतदाता शामिल है। नेपानगर विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 8 हजार 177 है। जिसमें की 4 हजार 484 युवक मतदाता एवं 3 हजार 692 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 73 हजार 335 है। जिसमें की 38 हजार 731 पुरूष तथा 34 हजार 596 महिला मतदाता हैं। नेपागर विधानसभा में अन्य श्रेणी के कुल 12 मतदाता भी शामिल है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180-बुरहानपुर में मतदाताओं की संख्या :-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में  बुरहानपुर जिले की बुरहानपुर विधानसभा में कुल 2 लाख 69 हजार 118 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 39 हजार 671 पुरूष एवं 1 लाख 29 हजार 437 महिला मतदाता शामिल है। बुरहानपुर विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 7 हजार 13 है। जिसमें की 4 हजार 332 युवक मतदाता एवं 2 हजार 681 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 89 हजार 74 है। जिसमें की 48 हजार 63 पुरूष तथा 41 हजार 4 महिला मतदाता हैं। बुरहानपुर विधानसभा में अन्य श्रेणी के कुल 10 मतदाता भी शामिल है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 181-भीकनगाँव में मतदाताओं की संख्या :-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में  खरगोन जिले की भीकनगाँव विधानसभा में कुल 2 लाख 5 हजार 573 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 5 हजार 335 पुरूष एवं 1 लाख 237 महिला मतदाता शामिल है। भीकनगाँव विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 11 हजार 385 है। जिसमें की 5 हजार 885 युवक मतदाता एवं 5 हजार 500 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 63 हजार 802 है। जिसमें की 33 हजार 177 पुरूष तथा 30 हजार 625 महिला मतदाता हैं। वहीं भीकनगाँव विधानसभा में अन्य श्रेणी का मात्र एक मतदाता है। 
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 182-बड़वाह में मतदाताओं की संख्या :-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में  खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा में कुल 1 लाख 97 हजार 732 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 1 हजार 975 पुरूष एवं 95 हजार 756 महिला मतदाता शामिल है। बड़वाह  विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 6 हजार 598 है। जिसमें की 3 हजार 961 युवक मतदाता एवं 2 हजार 637 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 55 हजार 439 है। जिसमें की 29 हजार 68 पुरूष तथा 26 हजार 370 महिला मतदाता हैं। वहीं बड़वाह विधानसभा में अन्य श्रेणी का मात्र एक मतदाता है।
क्रमांक: 159/2014/696/वर्मा

No comments:

Post a Comment